Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

पीएम मोदी के साथ जो पंजाब में हुआ वो बहुत ही शर्मनाक है : कंगना रनौत

06 Jan, 2022 1117

संवाददाता/in24 न्यूज़.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को पंजाब में कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा रोक दिया गया था, जिसके कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। ये घटना सुरक्षा में एक बड़ी चूक दर्शाती है, जो अब राष्ट्रव्यापी बहस का मुद्दा बन गया है। वहीं, अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस पूरी घटना को बहुत ही शर्मनाक बताया है। आज यानी गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने लिखा कि जो पंजाब में हुआ वो बहुत ही शर्मनाक है। माननीय प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक ढंग से चुने गए नेता हैं, प्रतिनिधि हैं और 1.4 बिलियन लोगों की आवाज हैं, उनपर हुआ हमला प्रत्येक भारतीय पर हमला है। ये हमारे लोकतंत्र पर भी हमला है। पंजाब आतंकी गतिविधियों के लिए हब बनता जा रहा है, अगर अभी इन्हें नहीं रोका गया, तो देश को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। गौरतलब है कि बुधवार को पीएम मोदी बठिंडा पहुंचे थे, जहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाने वाले थे। खराब मौसम के कारण पीएम मोदी ने 20 मिनट तक इंतजार किया और जब मौसम साफ नहीं हुआ तो उन्होंने सड़क के रास्ते स्मारक तक जाने का फैसला लिया। बता दें कि यह पूरा मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है जिसकी सुनवाई कल होनेवाली है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.