Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

प्रतिभा के पावर हाउस थे  ऋषि कपूर : पीएम मोदी

30 Apr, 2020 1052

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हिंदी फिल्मों के बेहद लोकप्रिय अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया है। इनके निधन की खबर सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  भी दुःख व्यक्त किया. अभिनेता ऋषि कपूर 67 वर्ष के थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषि कपूर के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि बहुआयामी, प्रिय और जीवंत। ये ऋषि कपूर जी थे, वो प्रतिभा के पावर हाउस थे। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी बातचीत को याद करूंगा। वो फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। अभिनेता को खराब स्वास्थ्य के चलते कल रात एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के निधन की खबर आने के बाद से ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। सिनेमा जगत ही नहीं बल्कि राजनीति, खेल समेत हर क्षेत्र से लोग उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। अभिनेता ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि हमारे प्रिय ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। वह बीते 2 सालों से ल्यूकेमिया के साथ लड़ाई लड़ रहे थे। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि उन्होंने अंतिम समय तक उनका मनोरंजन किया।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.