Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

प्रवासी मज़दूरों को घर भेजने वाले सोनू सूद ने भी अपने समय में किया था स्ट्रगल

29 May, 2020 1029

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
फिल्मों में काम करनेवाले लोगों के बारे में धारणा होती है कि वे चकाचौंध वाली दुनिया में ग्लैमर से भरपूर ज़िंदगी जीने के आदी होते हैं. मगर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने दुनिया के सामने मिसाल पेश की है कि यदि इंसान चाह ले तो कोई भी काम असंभव नहीं है. लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसे हजारों प्रवासी मजदूरों केलिए एक्टर सोनू सूद मसीहा सरीखे हैं. सोनू सूद ने बिना प्रशासन की मदद से लोगों को जिस तरह उनके घर पहुंचाया, वह काबिले तारीफ है। पूरे देश में सोनू सूद के इस जज्बे का लोग सलाम कर रहे हैं। सोनू सूद का एक ट्रेन पास है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, सोनू सूद पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले हैं। वह मायानगरी मुंबई अपना करियर बनाने आए थे। स्ट्रगल के दौरान वह मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर किया करते थे। लोकल में सफर के दौरान वह रोजाना उन मुश्किलों से गुजरते थे, जिसे लोग बयां भी नहीं कर सकते। बताया जाता है कि सोनू सूद आज चाहे कितने बड़े स्टार क्यों न बन गए हों, लेकिन वह अपने संघर्ष के दिनों को भूले नहीं हैं। इसलिए उन्होंने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद की, ताकि वह सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें। सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं और उन्हें उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं। ट्विटर के जरिए भी लोग सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं। हाल ही में एक शख्स ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि ईस्ट यूपी में कहीं भी भेज दो सर, वहां से पैदल चले जाएंगे अपने गांव सर। शख्स के इस ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा कि पैदल क्यों जाओगे दोस्त?? नम्बर भेजो। एक अन्य मजदूर ने सोनू से कहा कि वह पिछने 16 दिन से पुलिस चौकी के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन हम लोगों का काम नहीं हो पा रहा है। इस पर सोनू ने रिप्लाई दिया कि भाई चक्कर लगाना बंद करो और रिलेक्स करो। दो दिन में बिहार में अपने घर का पानी पियोगे। डिटेल भेजो। सोनू ने अलग-अलग राज्यों की सरकार से अनुमति लेने के बाद ही प्रवासी मज़दूरों को उनके घर तक पहुंचाने का काम किया। सोनू कहते हैं जबतक अपने घरों तक लोग तक सुरक्षित नहीं पहुंच जाते तबतक मेरा ये काम चलता रहेगा. 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.