Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

फिल्म आदिपुरुष रचेगी एक नया कीर्तिमान

17 Jun, 2023 673

वैशाली शेट्टी/in24न्यूज़/मुंबई     

साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलिवुड अदाकारा कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष के रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब फैंस का यह इंतजार खत्म हो गया और 16 जून को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जिस तरह से फैंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज है, मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी। इस फिल्म की करोड़ों में एडवांस बुकिंग हुई है, रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन शानदार कमाई की है. फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने यह ऐलान किया था कि जहां भी रामायण का पाठ किया जाता है, वहां भगवान हनुमान प्रकट होते हैं। वैसे फिल्म मेकर्स का कहना है कि यह हमारा विश्वास है। इस विश्वास का सम्मान करते हुए, आदिपुरुष की स्क्रीनिंग करने वाला हर थिएटर भगवान हनुमान के लिए एक सीट को बिना बेचे रिजर्व रखेगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए थिएटर के मालिकों ने सिनेमाघरों में एक सीट पर बजरंग बली की तस्वीर रखकर फूल की पंखुड़ियों से उसे सजाया.  जैसे ही सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हुई, तो फैंस काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने आदिपुरुष के मेकर्स की जमकर तारीफ की। आपको बता दें, ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और देवदत्त नाग अहम किरदार में नज़र आ रहे है. जिस तरह से फिल्म को लेकर कई जगहों पर विवाद हो रहा है, उससे ऐसा लगता है कि आदिपुरुष विवादों के बीच कोई नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।      

 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.