Breaking News

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से अनुपम खेर ने दिया इस्तीफा

31 Oct, 2018 1619
संवाददाता/in24 न्यूज़।
फिल्म इंडस्ट्री में खुद को बिज़ी होने की बात कहकर अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया से इस्तीफ़ा देने की बात कही है.
जबकि एफटीआईआई के चेयरमैन का कार्यकाल 3 साल का होता है. लेकिन उन्होंने साल भर के भीतर ही अपना इस्तीफा दे दिया है.
अनुपम खेर को साल 2017 में लंबे विवाद के बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एफटीआईआई) का नया चेयरमैन चुना गया था. उन्हें गजेंद्र चौहान की जगह अध्यक्ष बनाया था. इससे पहले गजेंद्र चौहान को लेकर काफी बवाल हुआ था.

अन्य खबरे