Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

फिल्म जवान के लिए शाहरूख खान को दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड

21 Feb, 2024 535
संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
 फिल्म जवान के लिए सुपरस्टार शाहरूख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड् दिया गया। नयनतारा को फिल्म जवान के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (निगेटिव रोल) बॉबी देओल (एनिमल के लिए), सर्वश्रेष्ठ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल के लिए), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स कैटेगरी में) विकी कौशल (सैम बहादुर के लिए) दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड् से सम्मानित किए गए। इस अवसर पर शाहरुख खान ने कहा कि कई सालों से मुझे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड नहीं मिला था। मुझे लगने लगा था कि अब यह अवॉर्ड मुझे नहीं मिलेगा। मैं इस अवॉर्ड को पाकर बहुत खुश हूं , मुझे अवॉर्ड पाकर हमेशा ही अच्छा लगता है। ट्रॉफीज मुझे आकर्षित करती हैं। मैंने लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश की है। अब मुझे लगता है कि मेरी मेहनत रंग लाई है। मैं जवान देखने वाले दर्शकों का भी शुक्रिया करता हूं, जिन्होंने फिल्म को और मेरी एक्टिंग को इतना प्यार दिया है। बता दें कि शाहरूख खान आज की तारीख में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते रहते हैं।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.