Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

बीमार रजनीकांत अस्पताल में भर्ती

25 Dec, 2020 1262

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अपनी अदाकारी से दर्शकों के करोड़ों दिलो पर राज करनेवाले सुपर स्टार रजनीकांत गंभीर रूप से बीमार  हैं. उन्हें इलाज के लिए स्थानीय जुबली हिल्स अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया। इस समय रजनीकांत का इलाज जारी है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि रजनीकांत हाई बीपी से पीड़ित है। पता चला है कि सुपर स्टार रजनीकांत 'अन्नात्ते' फिल्म की शूटिंग के लिए हाल ही में हैदराबाद आये हैं। पिछले दस दिनों से वे हैदराबाद में हैं। इसी क्रम में फिल्म की शूटिंग के दौरान युनिट के आठ लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके चलते शूटिंग को स्थगित कर दिया गया। इसके चलते रजनीकांत भी एहतियात के तौर पर तीन दिन के लिए क्वारंटाइन में चले गये। इस महीने की 22 तारीख को उनका भी कोरोना टेस्टिंग किया गया। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दूसरी ओर रजनीकांत के स्वास्थ्य को लेकर अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि अधिक बीपी बढ़ने के कारण सुपर स्टार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनमें किसी प्रकार के कोरोना के लक्षण नहीं है। इलाज जारी है। बता दें कि हाल ही में रजनीकांत  की फिल्म की शूटिंग के दौरान सात यूनिट सदस्यों को कोरोना संक्रमित पाया गया था.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.