Breaking News

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बाला का धमाल

20 Nov, 2019 1081

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
फिल्म में एंटरटेनमेंट ढूंढने वालों के लिए आजकल हर तरह की फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं. जिस फिल्म को दर्शकों ने पसंद कर लिया उसका झंडा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तरीके से लहराता है. इन दिनों फिल्म बाला को भी दर्शकों का बहुत अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और यही कारण है कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाल मचा राखी है. गौरतलब है कि अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बाला' इस साल 7 नवंबर को रिलीज हो चुकी है. आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला की कहानी समय से पहले गंजेपन की समस्या से जूझ रहे कानपुर के रहने वाले बाल मुकुन्द यानी बाला की है. फिल्म को क्रिटिक्स के अलावा दर्शकों का भी प्यार मिल रहा है. फिल्म ने अपने दूसरे वीक के पहले दिन 3.76 करोड़, दूसरे दिन 6.73 करोड़, तीसरे दिन यानी रविवार को शानदार कमाई करते हुए 8.01 करोड़ अपने खाते में जमा किए. फिल्म ने चौथे दिन 2.25 करोड़, पांचवें दिन 2.05 करोड़ का कलेक्शन किया.  खास बात यह है कि बाला की कमाई अब भी करोड़ों में जारी है.

अन्य खबरे