Breaking News

बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी सलमान खान को हाजिरी लगाने से छूट

30 Mar, 2023 704

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) को बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) से बड़ी राहत मिली है। सलमान खान को अंधेरी कोर्ट (Andheri Court) में अब हाजिरी नहीं लगानी पड़ेगी। अंधेरी कोर्ट की ओर से जारी किए गए समन को भी हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि पत्रकार से दुर्व्यवहार करने के आरोपों को गलत बताते हुए कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ वर्ष 2019 में की गई शिकायत को खारिज कर दिया है। 2019 में अशोक पांडे नाम के एक पत्रकार ने आरोप लगाया था कि सलमान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख ने उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज भी की। पत्रकार ने सबसे पहले अपनी शिकायत अंधेरी में मजिस्ट्रेट के पास की थी। बता दें कि जान से मारने की धमकी के बाद से सलमान खान इनदिनों लगातार सुर्ख़ियों में हैं। 

अन्य खबरे