बॉलीवुड में किंग खान के 28 साल पूरे
29 Jun, 2020
1489
संवाददाता/in24 न्यूज़.
बॉलीवुड के किंग खान यानी एक्टर शाहरुख खान के फ़िल्मी सफर का 28 साल बॉलीवुड में पूरे हो चुके हैं। अपनी शानदार अदाकरी से से किंग खान दर्शकों के दिलों पर राज करते रहे हैं. अपने इस फ़िल्मी सफर को देखते हुए शाहरुख़ ने ट्वीट कर सभी का शुक्रिया अदा किया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर शाहरुख ने लिखा है कि पता ही नहीं चला कि कब मेरा पैशन मेरा मकसद बन गया और फिर मेरा प्रोफेशन बन गया। आप सभी का शुक्रिया कि इतने सालों तक आपने मुझे मनोरंजन करने का मौका दिया। मुझे लगता है कि मेरे प्रोफेशनलिज्म से ज्यादा मेरा पैशन अहम फैक्टर बनेगा जिसकी वजह से मैं आने वाले सालों में भी आपका मनोरंजन करता रहूंगा। बता दें कि बॉलीवुड के अलावा क्रिकेट के क्षेत्र में भी शाहरुख ने नाइट राइडर्स के ज़रिये कामयाबी हासिल करते रहे हैं.