Breaking News

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को पितृशोक !

18 Nov, 2019 1218

संवाददाता/in24 न्यूज़. मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता का सोमवार की सुबह निधन हो गया। मुंबई के सांताक्रूज में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां करण जौहर, शबाना आजमी, वरुण धवन के पिता डेविड धवन समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां मनीष के घर पहुंची. मनीष के पिता की उम्र करीब 90 साल के आसपास थी.  मनीष मल्होत्रा के पिता के निधन की खबर सुनकर उनके घर पहुंचे करण जौहर  मनीष मल्होत्रा के पिता के अंतिम संस्कार में बोनी कपूर भी शामिल हुए. मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत बड़े फैशन डिजाइनर हैं और लगभग सभी बॉलीवुड जगत की हस्तियों के वो खास दोस्त हैं उनके पिता के निधन की खबर आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गयी और देखते ही देखते मनीष मल्होत्रा के घर बॉलीवुड हस्तियों का आना-जाना शुरू हो गया.  

अन्य खबरे