Breaking News

मुंबई एयरपोर्ट पर कैटरीना कैफ को देखने के बाद क्रेजी फैंस ने कर दी ऐसी हरकत

07 Jul, 2023 1721

संवाददाता/in24न्यूज़    

बॉलीवुड स्टार्स को देखने के बाद फैंस काफी क्रेजी हो जाते है उनके साथ सेल्फी क्लिक करने के लिए। सेल्फी लेने के चक्कर में फैंस कभी - कभी अपनी लिमिट भी क्रॉस कर देते है। ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला मुंबई एयरपोर्ट पर, जैसे ही विकी कौशल की बीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई जिसके बाद उनके साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई। आपको बता दे कैटरीना कैफ वेकेशन मनाने के लिए न्यूयॉर्क गई हुई थी। कैटरीना शुक्रवार की सुबह न्यूयॉर्क से मुंबई लौटी है। एयरपोर्ट से कैटरीना की तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एयरपोर्ट पर अपने फेवरेट स्टार्स को देखकर फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उत्सुक हो जाते है। कैटरीना कैफ को देखने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए चारों ओर फैंस की भीड़ दिखाई दे रही है। कैटरीना को इस तरह से घेर लिया गया कि उनका बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। भीड़ के बीच में फंसी कैटरीना ने अपने फैंस को ज़रा भी निराश नहीं किया, आराम से रुक कर एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाती हुई दिखी। इसके बाद आगे बढ़ते हुए गाड़ी में बैठ गई। एक्ट्रेस का यह विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग उनके शांत बिहेवियर की काफी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में कैटरीना डेनिम के साथ ब्राउन शीर टॉप पहने हुए नजर आ रही है। कैटरीना कैफ कैजुअल लुक में काफी खूबसूरत दिख रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना जल्द ही श्रीराम राघवन ती मैरी क्रिसमस में विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी. वह आखिरी बार सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फोन भूत में नजर आईं थीं. इसके अलावा कैटरीना सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर में भी नजर आने वाली है।  

अन्य खबरे