Breaking News

रक्षाबंधन पर दिखी बिग बी और ममता बनर्जी की बॉन्डिंग

31 Aug, 2023 732
संवाददाता/in24न्यूज़   

 पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बॉलीवुड के सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को राखी बांधी है .. ऐश्वर्या की बेटी आराध्या ने हाथ जोड़कर ममता बनर्जी का किया स्वागत... जी हां, बीते दिन पूरे देश ने धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया .. इस खास दिन को मनाने के लिए बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी कोलकाता से मुंबई पहुंची...रक्षाबंधन के मौके पर बहन अपने भाई के घर जाकर उनके हाथों पर राखी बांधती है और भाई अपनी बहन को प्यारे-प्यारे तोहफे देते हैं.. ममता बनर्जी भी अपने भाई को राखी बांधने के लिए जलसा पहुंची, कड़ी सुरक्षा के साथ ममता की गाड़ियों का काफिला अमिताभ के घर जलसा पहुंचा था ... ममता ने बिग बी की कलाई पर राखी बांधी जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है... जिसमे पूरा बच्चन परिवार ममता बनर्जी के साथ नजर आया है ...सभी इस दौरान बेहद खुश नजर आए...लेकिन जिस नजारे पर सबकी निगाहें टिकी रह गई वो है आराध्या की खास तस्वीर ... बिग बी की लाडली पोती आराध्या बच्चन हाथ जोड़कर ममता बनर्जी का स्वागत करते हुए नजर आई है ... ममता बनर्जी ने बुधवार को अमिताभ को राखी बांधने के बाद कहा कि अमिताभ बच्चन मेरे लिए भारत रत्न हैं. वेल बता दें आपको ममता विपक्षी गठबंधन इंडिया की मुंबई में होने वाली मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए पहुंची हैं  .. बैठक से पहले ममता बनर्जी ने जुहू स्थित जलसा आवास का दौरा किया, जहां अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गर्मजोशी से स्वागत किया.

अन्य खबरे