Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

रणवीर सिंह के फैशन को फॉलो करते दिखे बॉबी देओल ?

29 Jun, 2023 1237

वैशाली शेट्टी/in24न्यूज़    

बॉलिवुड स्टार्स का फैशन इतना ज्यादा हटके होता है की कभी- कभी उन्हें ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ता है। एक्ट्रेसेस के अलावा एक्टर्स भी अपने ऑउटफिट के चलते हो जाते है बुरी तरह से ट्रोल। रणवीर सिंह एक ऐसे एक्साम्पल हैं जो अक्सर अपने कपड़ों के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। रणवीर का फैशन इतना ज्यादा अलग होता है की देखने वालों की आंखें फूटी की फूटी रह जाती है। और इस बार नेटिजेंस के निशाने पर आए है धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल। हाल ही में बॉबी अपनी पत्नी तान्या के साथ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट हुए, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में बॉबी देओल के आउटफिट को देख फैंस का दिमाग ठनक गया है। दरअसल अपनी पत्नी संग डिनर डेट के लिए बॉबी देओल एक ऐसा आउटफिट पहनकर पहुंचे, जिसको लेकर उनकी जमकर खिल्ली उड़ रही है। 54 साल के बॉबी डिनर डेट पर कटी- फटी बैगी जीन्स, और बनियान पहनकर पहुंचे। उनकी जीन्स पीछे से भी काफी फटी हुई थी। इस लुक को उन्होंने व्हाइट शूज के साथ कम्पलीट किया। वहीं उनकी वाइफ तान्या कैजुअल लुक में काफी खूबसूरत दिखी। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। लेकिन, बॉबी का लुक उनके फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बॉबी की तस्वीरों पर फैंस ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - 'कपड़े ऐसे पहनो की रेस्टोरेंट वाला सीधे डिशवॉशिंग एरिया में ले जाए'। दूसरे ने लिखा - सर जीन्स का साइज बड़ा ले आए आप गलती से'। तो वही एक और ने कहा - 'चूहा कुतर गया सर के कपड़े'। एक यूजर ने तो हद ही पार कर दी कमेंट करते हुए लिखा - "डिनर करने जा रहा है या फिर मांगने, शर्ट भी नहीं है बेचारे के पास।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "मेरे यहां से कुछ बर्तन ले जाओ और अच्छे कपड़े ले लो बर्तन दे कर। बात करे बॉबी की वाइफ की तो उनकी पत्नी तान्या ने डेनिम जीन्स के साथ व्हाइट और ग्रे कलर का शॉर्ट टॉप पहनी थी। बॉबी अपने इस वीडियो के चलते सुर्खियों में आ गए।  

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.