Breaking News

राजकुमार हिरानी बनाएंगे लाला अमरनाथ की बायोपिक

10 Feb, 2023 787

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
मशहूर क्रिकेटर लाला अमरनाथ (Lala Amarnath) की बायोपिक बॉलीवुड के निर्देशक राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) बनाने जा रहे हैं। हिरानी इन दिनों शाहरुख खान को लेकर डंकी बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि डंकी बनाने के बाद राजकुमार हिरानी मशहूर क्रिकेटर लाला अमरनाथ की बायोपिक बनाएंगे। खबर है कि राजकुमार कुमार हिरानी ने शाहरुख खान को डंकी के साथ लाला अमरनाथ की बायोपिक का भी ऑफर दिया था। हालांकि, शाहरुख ने डंकी को चुना। बताया जा रहा है कि लाला अमरनाथ की बायोपिक की तैयारी हिरानी साल 2019 से कर रहे थे, लेकिन शाहरुख की डंकी को चुने जाने के बाद इसे रोक दिया गया था। अब हिरानी डंकी के बाद दोबारा इस बायोपिक को बनाने का मन बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने राइटिंग टीम को स्क्रिप्ट पूरी करने के लिए कह दिया है। बता दें कि  क्रिकेट की दुनिया में लाला अमरनाथ के योगदान को कभी भूला नहीं जा सकता।

अन्य खबरे