राजेश खन्ना की आठवीं पुण्यतिथि आज
संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की आठवीं पुण्यतिथि है। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना ने आज ही के दिन यानी 18 जुलाई, 2012 को 70 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। राजेश खन्ना को फिल्म जगत में सभी प्यार से काका पुकारते थे. राजेश खन्ना की आठवीं पुण्यतिथि पर उनकी अभिनेत्री बेटी ट्विंकल खन्ना ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर में वे स्माइल कर रहे हैं। उनके साथ डिंपल कपाड़िया हैं, जो कुछ बोलती नजर आ रही हैं और एक्टर असरानी भी हैं, जो हंस रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर उनके तमाम चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। 29 जनवरी , 1942 को जन्में राजेश खन्ना भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1966 में आई फिल्म आखिरी खत से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी। आज भी सबसे पहले सुपर स्टार के तौर पर दर्शक उन्हें याद करते हैं. इस महान कलाकार को in24 न्यूज़ की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि।