Breaking News

रैंप पर दिखा रणबीर कपूर का लुंगी स्टाइल

29 Jul, 2023 1203

संवाददाता/in24न्यूज़    

फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंडिया कॉचर वीक में फैशन डिजाइनर कुणाल रावल के लिए शोस्टॉपर बने रणबीर कपूर ... रणबीर कपूर ने कुणाल रावल के लिए रैंप वॉक किया इस दौरान एक्टर के चार्म ने लोगों को दीवाना बना दिया। एक्टर की रैंप पर धांसू एंट्री सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुईं। रणबीर कपूर इस दौरान रॉयल ब्लू कलर की अचकन के साथ ब्लैक डिजायनर कुर्ते में नजर आए। एक्टर की तस्वीरें सामने आते ही फैंस का दिल जीत ले गईं। रैंप के दौरान एक्टर ने एक से बढ़कर एक पोज दिया। रणबीर कपूर ने लुंगी स्टाइल पैंट के साथ ब्लेजर पहना था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. कुछ लोगों को उनका ये स्टाइल काफी पसंद आया, तो कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. स्टाइलिश अंदाज में रणबीर कपूर रनवे पर वॉक करते हुए बेहद हैंडसम लग रहे थे. उन्होंने डार्क ब्लू कलर की बंदगला एम्बेलिश्ड जैकेट पहनकर रॉयल वाइब्स को बिखेरा और इसे ब्लैक पैंट के साथ पेयर किया था, जिसमें एक तरफ लुंगी डिटेलिंग थी.एक्टर के लुक को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- 'इससे अच्छा उर्फी जावेद का डिजाइनर है...', एक अन्य ने लिखा- 'आप कपूर भाई हैं, सिंह नहीं', एक अन्य यूजर ने लिखा 'कसम से बकवास, मतलब कुछ भी'. रणबीर का यह स्टाइल लोगों को खूब पसंद आया है. लंबे समय के बाद फैंस रणबीर को रैंप वॉक करते देख रहे हैं.बता दें, जल्द रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना के साथ दिखाई देंगे. ये फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

अन्य खबरे