Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

लाइव कंसर्ट के दौरान सोनू निगम पर हमला, एफआईआर दर्ज

21 Feb, 2023 1254
संवाददाता/ in24 न्यूज़। 
मुंबई में लाइव कंसर्ट के दौरान सिंगर सोनू निगम के साथ धक्का-मुक्की की खबर सामने आई है। सिंगर पर एक म्यूजिक इवेंट के दौरान हमला किया गया है। सिंगर के साथ-साथ उनके भाई पर भी अटैक किया गया है। सोनू निगम खतरे से बाहर हैं, लेकिन उनके भाई को काफी चोट आई है। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। सोनू निगम का कहना है कि उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें इस हमले से सुरक्षित बचा लिया। घटना उस वक्त हुई जब सोनू निगम के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। वहीं इस धक्का मुक्की का आरोप उद्धव गुट के विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे पर लगा है। सोनू ने अपने साथ हुई धक्का मुक्की की शिकायत मुंबई पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। यह घटना चेंबूर फेस्टिवल के फिनाले के दौरान हुई है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, सोनू निगम परफॉर्म कर रहे थे। तभी विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे ने पहले सोनू के मैनेजर सायरा संग बदतमीजी की। उसके बाद जब सोनू निगम स्टेज से नीचे आ रहे थे तो उसने पहले सिंगर के बॉडीगार्ड को धक्का दिया और फिर सोनू को भी धक्का मारा। वहीं इस मामले में डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि  आरोपी का नाम स्वप्निल फटरपेकर है। जो सोनू को स्टेज से नीचे आते समय पकड़ लिया था। फिर उसने हरि और रब्बानी जो सोनू निगम के बॉडीगार्ड है उनको धक्का दे दिया। इस दौरान सोनू निगम सीढ़ियों पर गिर पड़े। डीसीपी राजपूत ने कहा, 'मैंने सोनू निगम से बात की है। हमें अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह पता लगाया जा सके कि वाकई आरोपी सेल्फी लेना चाहता था या कोई और वजह है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.