Breaking News

लीड रोल में नजर आएंगे अपारशक्ति खुराना

14 Dec, 2019 516
संवाददाता/in24 न्यूज़। 
अपारशक्ति खुराना की एक्टिंग के लोग कायल हैं और उन्हें लीड रोल में देखना चाहते हैं. इसी को लेकर एक गुड़ न्यूज आ रही है.कि अपारशक्ति जल्द ही एक फिल्म में लीड रोल करते हुए दिखेंगे. डिनो मोरिया इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे.  वही अपारशक्ति के साथ फिल्म में  प्रनूतन  बहल नजर आएगी.  हालांकि इसी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.अपारशक्ति खुराना 'पति पत्नी और वो', 'दंगल' और 'स्त्री' जैसी फिल्मों में लोगों को एंटरटेन कर चुके हैं. अब तक वो फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आए हैं जबकि प्रनूतन बहल ने फिल्म 'द नोटबुक' से बॉलिवुड डेब्यू किया था जिसमें उनके काम को अच्छे रिव्यूज मिले थे. अपारशक्ति खुराना आयुष्मान खुराना के छोटे भाई है. आयुष्मान की तरह अपारशक्ति अपना एक्टिंग कद बढ़ाते जा रहे हैं.  प्रनूतन मोहनीश बहल की बेटी हैं. अब यह देखना होगा की कब इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी ? अपारशक्ति प्रनूतन लीड रोल में देखने के लिए आप कितने एक्साइटेड हैं.

अन्य खबरे