Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

विदेश में प्रियंका ने की बॉलीवुड की बुराई ?

06 Jul, 2023 1150
संवाददाता/in24न्यूज़    
 
बॉलीवुड और हॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जो इन दिनों अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी ज्यादा व्यस्त हैं। बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा कुछ समय से बॉलीवुड के काले सच को बाहर निकाल रही है। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था, कि उन्हें बॉलीवुड से कैसे किनारे कर दिया गया था। प्रियंका के इस बयान पर एक्ट्रेस कंगना रनौत का बयान भी सामने आया था और उन्होंने बताया था कि सब जानते हैं व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि करण जौहर है। बॉलीवुड के बारे में प्रियंका कई राज खोल रही है और इंडस्ट्री की काली सच्चाई के बारे में नया - नया खुलासा कर रही हैं। लेकिन विदेश जाने के बाद इस तरह अपनी फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने के लिए यूजर्स प्रियंका चोपड़ा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच प्रियंका का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में है। इस इंटरव्यू में प्रियंका से फिल्म इंडस्ट्री के बारे में सवाल पूछा गया था जिसपर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा - भारतीय फिल्में पूरी तरह से  'बूब्स' और 'हिप्स' को हाईलाइट करती है उन्होंने हंसते हुए इसकी एक्टिंग करके भी बताई। प्रियंका का यह पुराना इंटरव्यू अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिस पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं और एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे है। एक शख्स ने कमेंट किया, 'मुझे पता है कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के साथ बहुत सारे इश्यू हैं, लेकिन जिस तरह से पीसी लगातार इंटरनेशनल फोरम पर इंडियन इंडस्ट्री के बारे में बात करती है वह बहुत चौंकाने और परेशान करने वाला है। लोगों ने ये भी कहा कि वे ये सब विदेशी मीडिया का सपोर्ट पाने के लिए करती हैं।
 
 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.