Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

शबाना आज़मी की हालत स्थिर

20 Jan, 2020 1198

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

अभिनेत्री शबाना आज़मी की हालत फिलहाल स्थिर है. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री शबाना आजमी घायल हो गई हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। शबाना को मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। रायगढ़ पुलिस ने बताया कि शबाना के पति और गीतकार जावेद अख्तर जो साथ में यात्रा कर रहे थे, उन्हें कोई चोट नहीं आई है, जबकि कार चालक को हल्की चोटें आई हैं। शबाना को पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थित कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भेज दिया गया। कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक और सीईओ डॉक्टर संतोष शेट्टी ने देर शाम को जारी बयान में कहा कि शबाना की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गयीं अभिनेत्री शबाना आजमी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ सड़क दुर्घटना में शबाना आजमी के घायल होने की खबर दुखद है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'' रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर ने बताया कि यह हादसा मुंबई से 60 किलोमीटर दूर खालापुर में उस समय हुआ जब पुणे जा रही शबाना आजमी और जावेद अख्तर की टाटा सफारी कार ट्रक से भिड़ गई। अख्तर ने शुक्रवार को ही अपना 75वां जन्मदिन मनाया था।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.