Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

शादी के बंधन में बंधे सुगंधा और संकेत

28 Apr, 2021 1095

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हास्य कलाकार सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने सोमवार को जालंधर में शादी के बंधन में बंध गए. अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं. यह तस्वीर उनकी एक प्रीति सिमोस ने शेयर की है. जिसमें दोनों साथ में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. प्रीति सिमोस ने इंस्टा पर सुगंधा और संकेत की तस्वीर शेयर की है. जिसमें सुंगधा पिंक कलर के लहंगा पहना हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने इसमें येल्लो ब्लाउज कैरी किया हुआ है. साथ ही उन्होंने इस आउटफिट में बड़ा प्यारा सा नेकलेस पहा है. वहीं अगर संकेत के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर के आउटफिट के साथ येल्लो कलर की जैकेट पहनी है. इस तस्वीर में दोनों हसंते हुए नजर आ रहे हैं जिसमें वो बेहद प्यारे लग रहे हैं. प्रीति ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- मुबारक हो सुगंधा और संकेत. जस्ट मैरिड का साथ में स्टिकर लगाया है. बताते चलें कि सुगंधा और संकेत की शादी जालंधर में हुई थी. कोविड के नियमों का पालन करते हुए सारे इंतजाम किए गए थे. बताया जा रहा है कि सभी गेस्ट का शादी के वेन्यू में आने से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया था. वहीं सुगंधा कॉमेडियन के साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं. वह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोनों के साथ ही काम कर चुकी हैं. संकेत भोसले की बात करें को वह संजय दत्त की मिमिक्री बहुत अच्छी करते हैं. सुगंधा और संकेत कई बार साथ में भी काम कर चुके हैं. इनकी शादी के बाद कॉमेडी जगत के लोग लगातार इस जोड़ी को शुभकामनाएं दे रहे हैं.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.