शाहरुख़ की बेटी सुहाना के साथ डेब्यू कर सकते हैं आसिम रियाज़
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक कहावत है कि जिसके नसीब में जो लिखा होता है वह उसे मिलकर ही रहता है. बिग बोस 13 से चर्चित हुए कलाकार आसिम रियाज़ के बारे में खबर है कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. आसिम रियाज बिग बॉस 13 के विनर नहीं बन पाये थे, वह शो के रनर अप रहे थे. हालांकि शो में उनकी जर्नी एक अंडरडॉग की तरह थी. शो में एंट्री के समय किसी ने नहीं सोचा था कि आसिम रियाज इतने पॉपुलर होंगे. हालांकि शो के अंत होते-होते उनके जीतने की भी बातें की जाने लगी थी. लेकिन अंत में शो सिद्धार्थ शुक्ला ही जीते. आसिम भले ही विनर नहीं बन पाए, लेकिन उन्होंने लोगों का दिल जरूर जीत लिया. घर में जैसा व्यवहार उन्होंने रखा, उससे उनको काफी पॉपुलेरिटी मिली और उनकी जमकर तारीफ हुई. अब बताया जा रहा है कि घर से निकलते ही आसिम रियाज की किस्मत चमक गई है. सोशल मीडिया और मीडिया में ये खबरें चल रही हैं कि आसिम को बड़ा जैकपॉट हाथ लगा है.