Breaking News

लड़कियों ने महाराष्ट्र बोर्ड के नतीजों में मारी लड़कों से बाजी

08 Jun, 2022 524

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शिक्षा के क्षेत्र में महाराष्ट्र में लड़कियों ने फिर बाजी मारी है. महाराष्‍ट्र स्‍टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, पुणे ने कक्षा 12वीं का पर‍िणाम जारी कर द‍िया है. पर‍िणाम की घोषणा आज 8 जून को दोपहर एक बजे जारी होने वाले थे. लेकिन बोर्ड ने पहले ही जारी कर द‍िया. महाराष्‍ट्र बोर्ड 12 परीक्षा का पर‍िणाम चेक करने के लिए छात्रों को आध‍िकार‍िक वेबसाइट https://www.mahahsscboard.in/ पर जाना होगा. महाराष्ट्र बोर्ड  द्वारा 12वीं की परीक्षा का आयोजन चार मार्च से सात अप्रैल 2022 तक किया गया था. इस साल परीक्षा में करीब 14 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे. बता दें कि पिछले साल 12 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें से 99.63 फीसदी छात्र पास हुए थे. गौरतलब है कि छात्र अपनी मार्कशीट कॉलेज से 17 जून को दोपहर 3 बजे प्राप्‍त कर सकेंगे. बता दें कि लड़कियों ने अपने परिणाम से यह संकेत दे दिया है कि वे किसी मामले में कम नहीं हैं. 

अन्य खबरे