Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

शूटिंग से छुट्टी मिलने पर सलमान ने बनाई पेंटिंग

19 Mar, 2020 1045

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक्टर सलमान खान जितने अच्छे कलाकार हैं, उतने ही शौक़ीन वो पेंटिंग के भी हैं. बता दें कि बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की कुछ दिनों पहले फिल्म 'राधे' की शूटिंग कोरोना वायरस की वजह से टाल दी गई है। अब सलमान ने पेंटिंग करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो काफी जमकर वायरल हो रहा है।  इस वीडियो में सलमान चारकोल से पेंटिंग करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दो मिनट में ही एक शानदार पेंटिंग बना दी। पेंटिंग बनाते हुए सलमान फिल्म कहो ना प्यार है का गाना गा रहे हैं। पेंटिंग में सलमान ने एक मां और बच्चे की तस्वीर बनाई है।  वीडियो को देख फैंस सलमान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप कितने कमाल के आर्टिस्ट हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा, बहुत शानदार पेंटिंग बनाई। कुछ यूजर्स सलमान के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो में सलमान ने ऑलिव कलर की टीशर्ट पहन रखी है, जिसमें वे हैंडसम लग रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म राधे में दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रभूदेवा करेंगे। इस फिल्म के अलावा सलमान खान कभी ईद कभी दिवाली में भी मुख्य भूमिका निभाएंगे।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.