Breaking News

शो के सेट पर चोटिल हुए सुपरस्टार रजनीकांत

29 Jan, 2020 1258

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

सुपरस्टार रजनीकांत मैन वर्सेज वाइल्ड शो के सेट पर शूटिंग के कारण चोटिल हो गए. गौरतलब है कि पीएम मोदी के बाद अब रजनीकांत भी डिस्कवरी चैनल के सबसे लोकप्रिय शो मैन वर्सेज वाइल्ड में नजर आने वाले हैं. रजनीकांत ने इस शो की शूटिंग शुरू कर दी है. उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा था जिसमें वो शूटिंग के लिए रवाना होते हुए नजर आए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक के बांदीपुर जंगलों में हो रही शूटिंग के दौरान सुपरस्टार रजनीकांत को चोट लग गई हैं. इस शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा क्योंकि रजनीकांत के घुटने और कंधे में हल्की चोटें भी आई हैं. वहां मौजूद फॉरेैस्ट अधिकारी के मुताबिक रजनीकांत की सेफ्टी के लिए फिलहाल अभी के लिए शूटिंग को बंद कर दिया गया है. दरअसल बांदीपुर के जंगलों में तीन दिनों का शूटिंग शेड्यूल का इंतजाम किया गया है. बेर ग्रिल्स तकरीबन रात साढ़े नौ बजे गुंडलुपेट टाउन पहुंचे थे. उनका 18 लोगों का क्रू है. रजनीकांत और बेयर ग्रिल्स बांदीपुर के जंगलों के साथ साथ पर्यावरण को लेकर भी बात करेंगे.  

अन्य खबरे