Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

सन्नी देयोल का 66वां जन्मदिन आज

19 Oct, 2022 653

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज बॉलीवुड स्टार सन्नी देयोल (Sunny Deol) अपना आज 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। सन्नी उनके पिता धर्मेन्द्र हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता हैं। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण सन्नी अक्सर अपने पिता के साथ शूटिंग देखने जाया करते थे इस वजह से उनका भी रुझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेता बनने के ख्वाब देखने लगे। सन्नी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के मशहूर ओल्ड बेव थियेटर में अभिनय की शिक्षा पूरी की। सन्नी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत अपने पिता की निर्मित फिल्म बेताब से की। वर्ष 1983 में राहुल रवैल के निर्देशन में युवा प्रेम कथा पर बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। फिल्म बेताब की कामयाबी के बाद सन्नी को सोहनी महिवाल, मंजिल मंजिल, सन्नी, जबरदस्त जैसी फिल्मों में काम करने का अवसर मिला लेकिन इनमें से कोई फिल्म कामयाब नहीं हो सकी। वर्ष 1985 में सन्नी को एक बार फिर राहुल रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म अर्जुन में काम करने का अवसर मिला जो उनके सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में सन्नी ने एक ऐसे युवा की भूमिका निभाई जो राजनीति के दलदल में फंस जाता है। फिल्म की सफलता के साथ ही सन्नी देओल एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खोई हुई पहचान बनाने में कामयाब हो गए। फिल्म अर्जुन की सफलता के बाद सन्नी देयोल की छवि एंग्री यंग मैन स्टार के रूप में बन गई। इस फिल्म के बाद निर्माता निर्देशकों ने अधिकतर फिल्मों में सन्नी देयोल की इसी छवि को भुनाया। इन फिल्मों में सल्तनत, डकैत, यतीम, इंतकाम, पाप की दुनिया जैसी फिल्में शामिल हैं। 1990 में प्रदर्शित फिल्म घायल सन्नी के फ़िल्मी करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए सन्नी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। बता दें कि शर्मीले स्वभाव के सन्नी के बेटे भी फिल्मों में दस्तक दे चुके हैं।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.