Breaking News

सलमान की फिल्म टाइगर 3 का ट्रेलर रिलीज, कटरीना का दिखा ऐसा अंदाज

16 Oct, 2023 623

संवाददाता/ in24news  

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और कैटरीना कैफ अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में है। यह फिल्म बहुत जल्द रिलीज होने वाली है फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है। टाइगर 1 और टाइगर 2 के बाद सलमान और कटरीना अपनी फिल्म टाइगर 3 के साथ फिर से एक बार धमाल मचाने रेडी है। इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लेवल काफी ज्यादा हाई है। इसी बीच सलमान खान की इस फिल्म का ट्रेलर आज यानी 16 अक्टूबर को रिलीज हो गया है। फिल्म के इस ट्रेलर में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी ने धमाल मचा दिया है। फिल्म 'टाइगर 3' के इस ट्रेलर में भर-भरकर एक्शन सीन्स देखने को मिल रहे हैं। इस बार टाइगर देश के साथ-साथ अपने परिवार के लिए लड़ते हुए दिखाई दिए। टाइगर 3 में इस बार विलेन का रोल इमरान हाशमी ने निभाया है। इमरान हाशमी ने ट्रेलर में गजब की एंट्री ली है। फिल्म के इस ट्रेलर में सलमान खान और कटरीना कैफ के अलग-अलग अंदाज देखने को मिले है। सलमान खान के एक्शन सीन्स ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो वहीं कटरीना का लुक भी आते ही छा गया। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ ही इमोशंस भरे सीन्स भी काफी देखने को मिले। बता दें सलमान खान की ये फिल्म दिवाली पर यानी 12 नवंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो करने वाले हैं।

अन्य खबरे