Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

सुशांत मामले में एआईआईएमएस के डॉक्टरों के पैनल ने सीबीआई को  सौंपी रिपोर्ट

29 Sep, 2020 266

संवाददाता/in24 न्यूज़। 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत  के सिलसिले में दिल्ली के  एआईआईएमएस के डॉक्टरों के एक पैनल ने  सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सौंपी है. सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि इस रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी मौत जहर देने की वजह से नहीं हुई है. जहर देने के आरोप और दावे सुशांत के परिवार और अन्य लोगों की तरफ से उठाए गए थे. मुंबई पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में आत्महत्या को मौत की वजह बताई थी, जिसका जहर देने वाले आरोपों के साथ विरोध किया गया था34 साल के सुशांत राजपूत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में 14 जून को उनके मुंबई के अपार्टमेंट में मिला था. मुंबई पुलिस ने ऑटोप्सी के आधार पर इसे सुसाइड का मामला बताया था, लेकिन सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले को लेकर बहुत से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हुआ, जस्टिस फॉर सुशांत कैंपेन चला. इसके बाद सुशांत के परिवार की ओर से सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगाए गए, जो बढ़ते-बढ़ते बड़े सीबीआई जांच में बदल गया, फिर प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी कई पहलुओं और आरोपों की जांच में लग गए.सुशांत के परिवार और कुछ दोस्तों ने सवाल उठाए थे कि उनकी मौत कैसे हुई. परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को मानसिक प्रताड़ना देने, उन्हें जानकारी के बिना दवाइयां देने, पैसों के लिए शोषण करने और उनकी मौत में भूमिका होने के आरोप लगाए थे. पिछले हफ्ते ही परिवार के वकील विकास सिंह ने दावा किया था कि एम्स के पैनल में शामिल एक डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि सुशांत सिंह का गला दबाया गया था.सूत्रों का कहना है कि सीबीआई 'आत्महत्या के लिए उकसाने' वाले आरोपों में अपनी जांच जारी रख सकती है. मुंबई पुलिस ने अपने केस में यह आरोप लिस्ट किया था. सूत्रों ने बताया है कि एम्स के पैनल ने ऑटोप्सी करने वाले मुंबई हॉस्पिटल की तरफ से भी कुछ गड़बड़ियां किए जाने का मुद्दा उठाया है.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.