Breaking News

हास्य अभिनेता जगदीप ने दुनिया को कहा अलविदा

09 Jul, 2020 1064

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हिंदी फिल्मों के जाने माने कलाकार और हास्य अभिनेता जगदीप का 81 वर्ष की उम्र में बुधवार की रात निधन हो गया. बतौर सूरमा भोपाली उन्होंने फिल्म शोले में अपने किरदार से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। जगदीप का वास्तविक नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। परिवार के करीबी मित्र निर्माता महमूद अली ने कहा कि उनका बांद्रा के अपने आवास पर रात साढ़े आठ बजे निधन हो गया। आयु संबंधी समस्याओं के कारण वह अस्वस्थ थे।  उन्होंने बताया कि अभिनेता को गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दक्षिण मुंबई के कब्रिस्तान सुपुर्दे ख़ाक किया गया। जगदीप ने वर्ष 1951 में फिल्म अफसाना से अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत की थी, जिसके जरिए दिग्गज फिल्म निर्माता बीआर चोपड़ा ने निर्देशन में कदम रखा था। बता दें कि जावेद जाफरी और नावेद जाफरी उनके बेटे हैं.

अन्य खबरे