Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

दुबई गईं राखी सावंत, जल्द खोलेगी एक्टिंग एकेडमी

27 Feb, 2023 849

संवाददाता/in24 न्यूज़ 

कभी किसी बयान को लेकर तो कभी पर्सनल लाइफ से जुड़ी किसी वजह को लेकर, राखी सावंत अक्सर ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। बीते कुछ समय से वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। पहले आदिल खान संग उनकी शादी का खुलासा हुआ, दोनों का रिश्ता जगजाहिर हुआ। हालांकि कुछ ही समय बाद राखी ने आदिल के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए। फिलहाल आदिल पुलिस कस्टडी में हैं। इसी बीच राखी ने एक बड़ा फैसला लिया है और राखी दुबई गईं हैं।

रविवार को राखी दुबई के लिए रवाना हुईं। उस दौरान पैपाराजी ने उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। वहीं उस समय उन्होंने अपने दुबई जाने की वजह भी बताई। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो दुबई में एक एक्टिंग एकेडमी खोल रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी एकेडमी उभरते हुए एक्टर्स को मदद करेंगी जिनका सपना शोबिज इंडस्ट्री ज्वाइन करने का है। 

राखी ने अपनी एक्टिंग एकेडमी की जानकारी हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर करके दी है। वीडियो में वो कहती हुई दिख रही है, “दुबई क्या आप एक्साइटेड हैं? हमारी एक्टिंग ट्रेनिंग स्कूल स्टार्ट हो रही है अल करामा में, राखी सावंत एकेडमी। मैं चाहती हूं कि जितनी जल्दी हो सके आप सब ज्वाइन करें।” राखी सावंत का ये वीडियो उस दौरान का है जब वो दुबई के लिए रवाना हो रही थी। उन्होंने इस एकेडमी के लॉन्चिंग की भी जानकारी दी है। ये एकेडमी 1 मार्च को खुलने होने वाली है। 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.