Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

55 साल के हुए आमिर खान

14 Mar, 2020 976

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अपने अभिनय से लाखों दिलों पर राज करनेवाले एक्टर आमिर खान आज 55 साल के हो गए हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले आमिर खान का  जन्म 14 मार्च,1965 को महाराष्ट्र में हुआ। उनके पिता ताहिर हुसैन एक फिल्म निर्माता और उनके चाचा नासिर हुसैन फिल्म निर्माता और निर्देशक थे। आमिर को बचपन से ही अभिनय में रूचि थी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महज आठ साल की उम्र में फिल्म 'यादों की बरात से' की। इस फिल्म में उन्हें मशहूर फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री जीनत अमान के साथ एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म का निर्देशन उनके चाचा नासिर हुसैन ने किया था। इसके बाद साल 1974 में फिल्म 'मदहोश' में भी उन्हें अभिनय करने का मौका मिला। फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म की रिलीज के बाद आमिर खान काफी समय तक फिल्मों से दूर रहे और लगभग दस साल बाद फिल्म 'होली' से बड़े पर्दे पर वापसी की। केतन मेहता द्वारा निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म 'होली' में आमिर मुख्य भूमिका में थे। लेकिन यह फिल्म आमिर को कोई खास पहचान नहीं दिला पाई। इसके बाद आमिर को साल 1984 में अपने चचेरे भाई मंसूर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'कयामत से कयामत तक ' में अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म में वह जूही चावला के साथ मुख्य भूमिका में नजर आये। इस फिल्म में आमिर के अभिनय को काफी पसंद किया गया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की। इसके बाद आमिर ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।फिल्म जगत में अपने संजीदा अभिनय और सादगी के लिए जाने जाने वाले आमिर ने अब तक कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है,जिसमें दिल,दिल है की मानता नहीं,जो जीता वही सिकंदर,अंदाज अपना-अपना, रंगीला, सरफरोश, गुलाम, लगान, दिल चाहता है,तारे जमीं पर,थ्री इडियट्स,धूम 3, पीके, दंगल आदि शामिल हैं। अभिनय के अलावा आमिर ने कई फिल्मों में गाने भी गाये हैं, जिसमें फिल्म गुलाम का आती क्या खंडाला, फना का गाना चंदा चमके और तारे जमीं पर का गाना बम बम बोले भी शामिल है। इन सब के अलावे आमिर कई फिल्मों के निर्माता भी रहे हैं, जिसमें लगान, जाने तू या जाने ना और तारे जमीं पर शामिल हैं। आमिर फिल्म तारे जमीं पर के निर्देशक भी हैं। साल 2012 आमिर ने टेलीविजन शो ‘सत्यमेव जयते’ का निर्माण किया और इसे होस्ट भी किया। इस शो के जरिये आमिर ने समाज में बढ़ रही समस्याओं पर खुलकर बात की और समाज में जागरूकता फैलाने की कोशिश की।फिल्म जगत में आमिर के सराहनीय योगदान के लिए भारत सरकान ने उन्हें साल 2003 में पदमश्री और साल 2010 में पद्मभूषण से सम्मानित किया।    

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.