Breaking News

टोक्यो ओलंपिक में माना बनीं तीसरी भारतीय तैराक

02 Jul, 2021 884

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत की नारी दुनिया भर में अपनी प्रतिभा से देश का नाम आगे बढ़ाने में जबरदस्त भूमिका निभा रही हैं। महिला तैराक माना पटेल टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की तीसरी तैराक बन गई हैं। भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। माना ने यूनिवर्सिटी कोटा हासिल किया है और वह टोक्यो में महिला 100 मीटर बैकट्रोक में हिस्सा लेंगी। माना से पहले श्रीहरि नटराज (100 मीटर बैकस्ट्रोक) और सजन प्रकाश (200 मीटर बटरफ्लाई) ने हाल ही में ए क्वालीफिकेशन मार्क हासिल कर ओलंपिक बर्थ जीता था। माना का सीजन की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता अप्रैल में उज्बेकिस्तान ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप थी जहां उन्होंने 1:04.47 सेकेंड का समय लेकर महिला 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता था। पिछले महीने रोम में सेटे कोली ट्रॉफी में ओलंपिक ए क्वालीफिकेशन हासिल कर सजन टोक्यो का टिकट पाने वाले पहले भारतीय तैराक बने थे। नटराज दूसरे भारतीय थे जिन्होंने ओलंपिक ए क्वालीफिकेशन मार्क हासिल किया था। बहरहाल, आज अनेक क्षेत्रों में महिलाएं विजय पताका लहराने में सफलता पा रही हैं।

अन्य खबरे