हनुमान जन्मोत्सव पर रिलीज हुआ फिल्म रामायणम् का टीजर
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित पौराणिक फिल्म 'रामायण' का टीज़र आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी और हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर फिल्म निर्माताओं ने आखिरकार दर्शकों के साथ फिल्म का पहला लुक साझा किया। इससे दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं और उनका लुक सामने आ गया है।
टीज़र में रणबीर कपूर का श्री राम का लुक बेहद प्रभावशाली है। उनके चेहरे के हाव-भाव, वेशभूषा और प्रस्तुति की बारीकियों ने राम के किरदार को जीवंत कर दिया है। टीज़र में यश रावण की भूमिका में, रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नज़र आ रही हैं। हालांकि टीज़र का मुख्य फोकस श्री राम पर है, लेकिन अन्य किरदारों की झलक ने कहानी के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
फिल्म का पहला लुक साझा करते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि राम का किरदार निभाना उनके लिए बेहद विनम्रता भरा अनुभव रहा। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैं राम का प्रतिनिधित्व करने आया हूं, मैं उनसे सीखने आया हूं। राम में जो सादगी और पवित्रता है, वह बहुत कम देखने को मिलती है। इसे समझना और आत्मसात करना मेरे लिए एक विनम्र अनुभव था। रणबीर ने आगे कहा कि राम की यह कहानी सिर्फ शक्ति या विजय के बारे में नहीं है, बल्कि एक इंसान के चुनाव, कर्तव्य और नैतिकता के बारे में है।
टीज़र रिलीज़ के मौके पर निर्देशक नितेश तिवारी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, रामायण की महानता उसके भावों और मानवीय मूल्यों में निहित है। यह कहानी केवल अच्छाई और बुराई के बीच चुनाव करने की नहीं है, बल्कि सही और गलत के बीच चुनाव करने और उसके परिणामों का सामना करने की भी है। राम की यात्रा अत्यंत मानवीय है और यही हमने दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने आगे कहा, राम का चरित्र दर्शकों को एक ऐसे नायक की याद दिलाता है जो हमेशा अपनी इच्छाओं और स्वार्थ से पहले कर्तव्य को रखता है।
इस फिल्म में राम की भूमिका में कई अन्य प्रमुख कलाकार भी नजर आएंगे। इनमें साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। दो दिग्गज संगीतकारों - हंस ज़िमर और ए. आर. रहमान - ने फिल्म के संगीत में अपना योगदान दिया है। इसके अलावा, मशहूर हॉलीवुड स्टंट निर्देशक टेरी नोटरी और गाय नॉरिस ने देवताओं और राक्षसों के बीच युद्ध के दृश्यों के लिए एक्शन कोरियोग्राफी की है।