Breaking News

मीठी नदी घोटाले में डिनो मोरिया का नाम आया सामने

26 May, 2025 169

बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है आपको बता दे कि मुंबई के बहुचर्चित मीठी नदी घोटाले की जांच अब और भी गहराती जा रही है और इस मामले में अब अभिनेता डीनो मारिया का नाम सामने आने के बाद उन्हें ईओडब्ल्यू यानी आर्थिक अपराध शाखा ने तलब किया । 

अभिनेता से अधिकारियों ने कई घंटे तक पूछताछ की है यह पूछताछ मुंबई की बहुचर्चित मीठी नदी घोटाले को लेकर हुई है इसमें डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो का नाम भी सामने आया था रिपोर्ट्स की माने तो इस मामले में मोरिया सुबह 11:00 बजे जांच अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज करने पहुंचे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डिनो और उनके भाई ने इस केस के मुख्य आरोपी केतन कदम से फोन पर कई बार बातचीत की है इसी बातचीत की वजह से उन्हें पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू के दफ्तर बुलाया गया क्योंकि ईओडब्ल्यू  यह जानना चाहता है कि आखिर उनके और केतन के बीच क्या बातचीत हुई है। 

बता दे कि यह घोटाला मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी की तरफ से मिठी नदी की सफाई में इस्तेमाल होने वाले स्लज पुशर और ड्रेजिंग मशीनों की खरीदी से जुड़ा हुआ है। इन मशीनों को कोच्चि की एक कंपनी से ऊंचे दामों पर किराए पर लिया गया और इसमें भारी गड़बड़ी हुई है इस घोटाले में चल रही ईओडब्ल्यू की जांच में केतन कदम और जय जोशी मुख्य आरोपी हैं। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से मिलीभगत कर करोड़ों रुपए का घोटाला किया है। 

फिलहाल एक्टर डीनो मोरिया से नॉर्मल पूछताछ चल रही है ऐसा अभी तक कोई सबूत सामने नहीं आया है जो अभिनेता को सीधे इस घोटाले में दोषी ठहराए। लेकिन अगर इसमें कुछ और अहम खुलासे होते हैं और वह डिनो से किसी भी तरह से जुड़े होंगे तो जांच का दायरा बढ़ाया जा सकता है यानी की अभिनेता की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि डिनो मोरिया को आखिरी बार ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर स्टारर वेब सीरीज द रॉयल में देखा गया था। यह सीरीज इसी महीने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

अन्य खबरे