सलमान के घर और कार को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
संवाददाता/in24 न्यूज़।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. मिली जानकारी है कि मुंबई के वर्ली में स्थित परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर एक्टर के लिए धमकी भरा मैसेज किया गया है. इस मैसेज में सलमान खान को घर में घुसकर मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.वहीं मैसेज भेजने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.धमकी को लेकर फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है.और ना ही सलमान खान और उनकी फैमिली की तरफ से भी कोई रिएक्शन नहीं आया है.लेकिन एक्टर के फैंस ये खबर सामने आने के बाद चिंतित हो गए हैं उन्हें अपने चहेते अभिनेता और भाईजान की सुरक्षा की चिंता हो रही है. बता दें कि इससे पहले भी सलमान को कई बार धमकी मिल चुकी है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की तरफ से कई बार एक्टर को धमकाया जा चुका है। इसके अलावा उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस की रेकी तक की गई थी. लेकिन टाइट सिक्योरिटी की वजह से ये हमला टल गया था. हालांकि लगातार मिल रही इन धमकियों के बावजूद सलमान खान अपने काम को लेकर एक्टिव रहे हैं और उन्होंने अपने काम से समझौता नहीं किया है.