सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान - 2' पर आया बड़ा अपडेट
एंटरटेमेंट डेस्क/in24 न्यूज़।
10 साल पहले सिनेमाघरों में आई फिल्म बजरंगी भाईजान सलमान खान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में अभिनेता ने एक्शन, रोमांस और इमोशन को बड़ी ही सादगी से दर्शाया था। कहानी के साथ-साथ कलाकारो की परफॉर्मेंस की भी जमकर कर सराहना हुई थी। अब एक दशक के बाद चर्चा सीक्वल की हो रही है। सीक्वल फिल्मों की रेस में बजरंगी भाईजान भी शामिल हो गई है। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। और अब आखिरकार फिल्म के राइटर वी विजयेंद्र प्रसाद ने बजरंगी भाईजान - 2 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.उन्होंने मुहर लगते हुए कहा कि बजरंगी भाईजान- 2 बड़े पर्दे पर जल्द आने वाली है उन्होंने आगे कहा, "मैं सलमान से पिछली ईद पर मिला था, मैंने उन्हें एक लाइन सुनाई, उन्हें वह पसंद आई है. जहां फैंस ‘बजरंगी भाईजान 2’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं,
वहीं प्रसाद के खुलासे ने 2015 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल को लेकर हर किसी की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.कबीर खान द्वारा निर्देशित, बजरंगी भाईजान की बात करे तो उस फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नवोदित हर्षाली मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आये थे.बजरंगी भाईजान छह वर्षीय मूक पाकिस्तानी लड़की शाहिदा की कहानी है, जो दिल्ली से पाकिस्तान लौटते समय अपनी मां से बिछड़ जाती है.और सलमान खान उसे अपनी मां से मिलाने के लिए धरती आसमान एक कर देते है.अब देखना यह होगा बजरंगी भाईजान की सीक्वल में कौन - कौन से स्टार्स नजर आते है.क्या फिर से करीना और सलमान की जोड़ी देखने को मिलेगी या फिर मुन्नी इस बार बोलती नजर आएगी।