अखिलेश को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका गया
12 Feb, 2019
1194
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लखनऊ में एयरपोर्ट पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को आज सुबह प्रयागराज जाने से रोका गया. अखिलेश अपने निजी प्लेन से प्रयागराज जा रहे थे. लखनऊ एयपोर्ट पर रोके जाने के बाद अखिलेश यादव ने दो तसवीरों के साथ ट्वीट किया और लिखा, एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है. अखिलेश ने एक और ट्वीट में लिखा, बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया. पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे. छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है. अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करकर कहा कि मेरा कार्यक्रम दिसंबर में ही तय हो गया था. यूपी सरकार ने जिस तरह मुझे रोका है उससे उनकी हताशा को दर्शाता है.