Breaking News

अब दिल्ली वालों को मुफ़्त पानी पिलाएंगे केजरीवाल

27 Aug, 2019 1044

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

पानी पर ही इंसान की ज़िंदगी निर्भर होती है, ऐसे में सियासी दलों की भला क्या बिसात! दिल्ली  मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी तय किया है कि अब डफिलिवासियों को पानी का बिल नहीं भरना होगा. ऐसी ही घोषणा भी उन्होंने कर डाली है. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों फ्री पानी देने का ऐलान किया है. केजरीवाल ने मंगलवार को इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि पानी बिल से एरिया हटा दिया गया है. जिन लोगों के घर में फंक्शनल मीटर है उन सभी को इस योजना का लाभ मिलेगा. एरियर फ्री करने के पीछे की केजरीवाल ने वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि एरियर बेहद ज्यादा इकट्ठे हो गए हैं. कई लोगों को महीनों तक बिल नहीं मिलता है. बिना रीडिंग के बिल आने की समस्या भी सामने आई है. हमने बिलिंग का नया सिस्टम शुरू कर दिया है. टैब से मीटर रीडिंग ली जाती है. इसमें लोकेशन पर जाकर ही रीडिंग लेनी होती है. नई तकनीक से कई पुराने बिल सामने आने लगे हैं. इसलिए आज हम एरियर को मुक्त करने की घोषणा कर रहे हैं. 

अन्य खबरे