Breaking News

बीजेपी के एक नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

07 Nov, 2022 740

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज बिहार के कटिहार (Katihar) जिले में बीजेपी (BJP) के एक नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कटिहार के पूर्व जिला पार्षद बीजेपी नेता संजीव मिश्रा (Sanjeev Mishra) के तौर पर हुई है। हत्या की यह घटना तेलता थाना क्षेत्र के तेलता हाई स्कूल के पास की है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता के घर के सामने ही हत्या की इस घटना को अंजाम दिया गया। बाइक सवार दो की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने संजीव मिश्रा को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में गोली लगने से बीजेपी नेता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक हत्या की इस घटना को पुरानी रंजिश के कारण अंजाम दिया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और आगे की जांच में जुट गई है।

अन्य खबरे