Breaking News

अब साइना नेहवाल हुईं भाजपा में शामिल

29 Jan, 2020 922

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अनेक खिलाड़ी समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ते रहे हैं. अब मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बुधवार को राजनीतिक पारी शुरू करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। गौतम गंभीर, महिला रेसलर बबीता फोगाट के बाद साइना नेहवाल भाजपा में शामिल होने वाली खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं। भारत के सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं साइना ने भाजपा महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए नया और सुखद है। मैं देश के भले के लिए योगदान देना चाहती हूं।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं। बुधवार को साइना के साथ उनकी बड़ी बहन चंद्रांशु नेहवाल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अन्य खबरे