Breaking News

अमित शाह ने दिया वन नेशन वन आइडेंटिटी कार्ड का प्रस्‍ताव

23 Sep, 2019 987
संवाददाता/in24 न्यूज़. 

आज डिजिटल इंडिया होने की बात को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है. गृहमंत्री अमित शाह ने वन नेशन वन आइडेंटिटी कार्ड का प्रस्‍ताव दिया है. अमित शाह के अनुसार, प्रस्‍तावित पहचान पत्र में पासपोर्ट, आधार और वोटर आईडी सभी होने चाहिए. अमित शाह ने एक कार्ड की वकालत करते हुए कहा कि 2021 में होने वाली जनगणना मोबाइल एप से कराई जाएगी. अमित शाह ने यह नहीं कहा कि एक ऐसा सिस्‍टम होना चाहिए, जिससे अगर किसी की जान चली जाती है तो अपने आप उसकी जानकारी पॉपुलेशन डाटा में अपडेट हो जाए. गृहमंत्री ने कहा कि हम एक ऐसा कार्ड चाहते हैं जो आधार, पासपोर्ट, बैंक अकाउंट, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी की जरूरत को पूरा करे. अमित शाह ने कहा, देश के विकास के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण काम है. आज जनगणना भवन के शिलान्यास का कार्यक्रम होने जाने रहा है, ग्रीन बिल्डिंग बनने जा रहा है. अमित शाह बोले कि जनगणना देश के बहुत सारे लोगों को इसकी जानकारी नहीं है. इसके महत्व को सबको बताने की जरूरत है. 131 करोड़ लोगो को बारे में मालूम होना चाहिए. 

अन्य खबरे