Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

अमित शाह ने मणिपुर हिंसा के बाद कर्नाटक का चुनावी दौरा किया रद्द

05 May, 2023 1191

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कर्नाटक (Karnataka) चुनाव प्रचार के दौरान मणिपुर (Manipur) में हुई हिंसा के बाद बने हालातों पर नजर बनाए रखने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज के अपने कर्नाटक के चुनावी दौरे को रद्द कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए गृह मंत्री अमित शाह को शुक्रवार को कर्नाटक के दौरे पर जाना था जहां उनके कई चुनावी कार्यक्रम पहले से ही तय थे। शाह को कर्नाटक में आज दो रोड शो और एक बैठक करनी थी लेकिन मणिपुर के हालात पर नजर बनाए रखने के लिए उन्होंने कर्नाटक जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक मणिपुर में हुई हिंसा के कारण बिगड़े हालात को लेकर गृह मंत्रालय लगातार नजर बनाए हुए हैं। गुरुवार को ही शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात की थी। गृह मंत्री ने गुरुवार को ही दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्र और राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की थी और केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया था। सूत्रों के मुताबिक, शाह आज भी दिल्ली से मणिपुर के हालात पर नजर बनाए रखेंगे और जरूरत पड़ने पर बैठक भी कर सकते हैं। बता दें कि कर्नाटक में हर पार्टी चुनाव प्रचार में लगी हुई है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.