Breaking News

अस्वस्थ शरद पवार की सर्जरी की जाएगी

29 Mar, 2021 1085

संवाददाता/in24 न्यूज़.
होली का रंग महाराष्ट्र सरकार के लिए फीका पड़ गया है क्योंकि शरद पवार अस्वस्थ हो गए हैं। बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को पित्ताशय में समस्या हुई जिसके बाद उनकी सर्जरी की जाएगी। पवार की पार्टी के एक नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी दी। नवाब मलिक ने ट्वीट किया कि हमारी पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार साहब को कल शाम को पेट में दर्द की शिकायत हुई जिस के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद उनके पित्ताशय में समस्या का पता चला। मंत्री ने कहा कि वो ब्लड थिनिंग मेडिकेशन ले रहे थे जिसे रोक दिया गया है। उन्हें 31 मार्च 2021 को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा और एंडोस्कोपी तथा सर्जरी की जाएगी। इसलिए उनके सभी कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित कर दिए गए हैं।  80 वर्षीय पवार ने शनिवार को अहमदाबाद में एक शीर्ष उद्योगपति के आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं। रविवार को दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में शाह ने कथित मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था कि सभी चीजों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती। बता दें कि महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पवार की बीमारी के बहाने महाविकास आघाडी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उसकी बीमारी ठीक करने की आवश्यकता है।

अन्य खबरे