Breaking News

आईपीएल में बतौर कमेंटेटर नई पारी की शुरुआत करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

19 Mar, 2024 881

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कांग्रेस से अब नवजोत सिंह सिद्धू का भी मोहभंग हो गया है। सिद्धू अपनी नई पारी शुरू करने के तहत एक बार फिर से बतौर क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। नवजोत सिंह सिद्धू अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। इसे लेकर स्टार स्पोर्ट्स ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर कहा है कि सरदार ऑफ कॉमेंट्री बॉक्स इज बैक। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव और आईपीएल का समय एक ही है, ऐसे में कमेंट्री में व्यस्त होने के कारण सिद्धू चुनाव प्रचार में कांग्रेस की ओर से हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बता दें कि कांग्रेस की प्रांतीय लीडरशिप उन्हें पटियाला संसदीय सीट पर उतारना चाहती थी, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के इंडियन प्रीमियर लीग में कमेंट्री करने पर अब कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में झटका लगा है। बता दें इसके पीछे सिद्धू को लेकर कांग्रेस की लापरवाही भी एक बड़ा कारण हो सकती है।

अन्य खबरे