Breaking News

कोरोना से दिलीप कुमार के भाई एहसान खान का निधन

03 Sep, 2020 764

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एकबार फिर कोरोना से बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के  छोटे भाई एहसान खान का बुधवार रात 11 बजे निधन हो गया। कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद एहसान का इलाज लीलावती हॉस्पिटल में चल रहा था। इस बात की जानकारी दिलीप कुमार के एक पारिवारिक मित्र फैजल फारूकी ने ट्विटर पर दी। इसके बाद दिलीप कुमार ने भी खबर को री-ट्वीट किया। फारूकी ने लिखा कि दिलीप साब के सबसे छोटे भाई का मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया है। हम ईश्वर से हैं और उन्हीं के पास लौट जाते हैं। एहसान खान 90 साल के थे और उन्हें हार्ट संबंधी बीमारियां, हाइपर टेंशन और अल्जाइमर जैसी बीमारियां भी थीं।  हाल ही में दिलीप कुमार के भाई असलम का खान का निधन हुआ था। उनका 21 अगस्त को निधन हुआ था। असलम को डायबटीज, हाईब्लड प्रेशर और इस्केमिक दिल की बीमारी थी। बता दें कि असलम खान और एहसान खान लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। दोनों ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे। गौरतलब है कि कोरोना की जानलेवा महामारी अपना दायरा बढ़ाती जा रही है.

अन्य खबरे