Breaking News

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम गिरफ्तार

31 Jul, 2019 1190

संवाददाता/in24 न्यूज़. 
समाजवादी पार्टी के सांसद आज़म खान पर लगातार कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. अब उनके बेटे अब्दुल आज़म को गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खान को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने अब्दुल्ला आजम खान को जौहर यूनिवर्सिटी से हिरासत में लिया है. कुछ देर पहले ही वह अपनी गाड़ी से यूनिवर्सिटी पहुंचे थे. पुलिस उन्हें अपने साथ लाए वाहन में ले गई. अनुमान लगाया जा रहा है कि गलत और कोडेड दस्तावेजों की सहायता से पासपोर्ट बनवाने के मामले में उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है. हालांकि उनकी गिरफ्तारी क्यों की गई है? इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. मीडिया रिपोर्ट्स यह भी हैं कि अब्दुल्ला आजम जौहर यूनिवर्सिटी में चल रही जांच में बाधा पहुंचा रहे थे.  

अन्य खबरे