Breaking News

आज कोल्हापुर पहुंचेंगे अमित शाह, शिंदे और फडणवीस

19 Feb, 2023 630

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज कोल्हापुर (Kolhapur) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) अलग-अलग आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अमित शाह, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस यहां पहुंचने के बाद श्री महालक्ष्मी के दर्शन करने के लिए श्री महालक्ष्मी मंदिर जाएंगे। इसके बाद शिवाजी चौक और ऐतिहासिक दशहरा चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज और राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। तीनों नेता पेटाला मैदान में न्यू एजुकेशन सोसायटी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। शाम को श्री शाह नगला पार्क इलाके में पार्टी के नए भवन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विजय संकल्प रैली में शामिल होंगे और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिंदे सात दिवसीय सुमंगलम पंचमहाभूतम लोकोत्सव के हिस्से के रूप में शिव जयंती पर निकाली जानी वाली शोभा यात्रा में भाग लेंगे। शोभा यात्रा का उद्घाटन कल आराध्य श्री कडसिद्धेश्वर स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में सिद्धगिरि कनेरी मठ में किया जाएगा। बाद में वह शाम को पंचांगगा नदी में महाआरती करेंगे। बता दें कि कोल्हापुर में बीजेपी और शिवसेना के कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है।

अन्य खबरे