Breaking News

आठ कांग्रेसियों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मुकदमा

19 May, 2019 1159
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

कांग्रेस के आठ लोगों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है. चुनाव प्रचार थमने के बाद भी शनिवार सुबह कांग्रेस के द्वारा अलीराजपुर में चुनाव प्रचार करने के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल, कांग्रेस की तरफ से लोकसभा प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया सहित करीब 8 लोगों के खिलाफ धारा 126 (ग) व धारा 188 के तहत नामजद एफआईआर कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है. कोतवाली थाने में दर्ज एफआईआर के तहत विधायक मुकेश पटेल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश पटेल सहित नगर पालिका अध्यक्ष का भी नाम FIR में शामिल है. न्यूज़ स्टेट ने मंत्री द्वारा आचार सहिता के उलंघन की खबर प्रमुखता से चलाई थी. पुलिस के मुताबिक प्रचार का समय समाप्त होने के बाद भी प्रचार करने पर एफआरआई दर्ज किया गया है. 

अन्य खबरे