Breaking News

ईवीएम की गड़बड़ी से सारे वोट भाजपा के खाते में

12 May, 2019 1164

संवाददाता/in24 न्यूज़. 
जिस तरह से लगातार ईवीएम की गड़बड़ी का आरोप विपक्ष लगता रहा है उसी कड़ी में एक गंभीर गड़बड़ी सामने आई है कि वोट किसी को भी देने पर बीजेपी को ही जा रहा था. ऐसा हुआ है पश्चिम बंगाल के बांकुरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिष्णुपुर के मतदान केंद्र हरिजन प्राइमरी स्कूल के 210 नंबर बूथ पर।  इस घटना के बाद काफी देर तक मतदान रोकना पड़ा. मतदाताओं ने आरोप लगाया कि सारे वोट भाजपा को जा रहे हैं. वीवीपैट में साफ दिख रहा है. वोटर कोई भी बटन दबा रहे हैं, तो वोट कमल फूल को ही जा रहा है. कुछ ही देर में मतदाताओं ने इसको लेकर जमकर हंगामा कर दिया. लोग लाइन से निकलकर पीठासीन पदाधिकारी के पास पहुंचे और फिर से मतदान कराने की मांग करने लगे.  एक बांग्ला वेबसाइट के मुताबिक, पीठासीन पदाधिकारी ने इवीएम मशीन की जांच की, तो मतदाताओं के आरोप सही पाये गये. इससे वोटर और उत्तेजित हो गये. उन्होंने मतदान रद्द कर फिर से वोट कराने की मांग की. अधिकारियों ने उन्हें बताया कि दूसरी मशीन मंगायी जा रही है. जब तक नयी मशीन नहीं आ जाती, तब तक मतदान नहीं होगा. ज्ञात हो कि जब इस गड़बड़ी के बारे में मालूम हुआ, तब तक 45 मिनट बीत चुके थे. इतनी देर तक लोग मतदान कर चुके थे.   

अन्य खबरे